फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आंगन में खेल रहे बच्चे की पिकअप की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदला के गांव कोग में आंगन में खेल रहे दो साल के बच्चे की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। पिकअप घर के ही आंगन में रेता उतारकर वापस जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कोग गांव में घर के आंगन में खेल रहे आयुष नाम के बच्चे को पिकअप गाड़ी घसीटती हुई ले गई। परिजनों के शोर मचाने पर चालक ने पिकअप रोकी। इसके बाद चालक पिकअप के साथ भाग गया। पिकअप उसी घर के आंगन में रेता उतारकर वापस जा रही थी। परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक सुनील कुमार निवासी, गांव बंदला, जिला बिलासपुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें