फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पत्नी की सरिये से पिटाई करने वाले के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना की बम्म पंचायत के टांडा गांव के एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की निर्मम पिटाई करने के संदर्भ में पुलिस ने धारा 307 जोड़ दी है। हत्या की कोशिश करने की धारा जुड़ने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, महिला हमीरपुर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

पति की ओर से पत्नी की निर्मम पिटाई करने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें साफ दिख रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी की सरिए से बुरी तरह पिटाई कर रहा है। अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर मामला उजागर किया था। 6 जून की रात को टांडा गांव के देशराज ने अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई की थी। उसके बाद स्थानीय लोग महिला को भराड़ी अस्पताल लेकर गए थे। जहां से घायल महिला को हमीरपुर अस्पताल रेफर किया गया था।
गांव के लोगों ने ही इस संबंध में थाना भराड़ी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वीरवार को गांव के दर्जनों लोग थाना परिसर में पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर चुके हैं। गांव के लोगों ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी को सरिए से मार रहा है। जिस तरह से उसे मारा गया है उससे महिला की जान जा सकती थी। घटना के तीन दिन बाद अब पुलिस ने इस संबंध में धारा 307 जोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार रात करीब 10:00 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में पहले ही विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। अब धारा 307 को जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चंद्रपाल, पुलिस उपाधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें