फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से मजदूरी न मिलने का आरोप

Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मुछवाण के भवन का निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को अभी तक मजदूरी नहीं मिली है। इससे उनमें विभाग के प्रति रोष है। मजदूरों का आरोप है कि 70 रुपये फुट के हिसाब से उन्होंने काम का ठेका लिया था। अब कार्य पूरा कर लिया गया है। भवन के 8565 फुट की करीब 59920 रुपये मजदूरी बनती है। इसमें तीस हजार रुपये तो विभाग ने दे दिए हैं, मगर 29920 रुपये के लिए उन्हें विभागीय कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। भवन का कार्य करने वाले प्रीतम सिंह और मदनलाल ने बताया कि जब वह आंगनबाड़ी केंद्र की अध्यापिका के पास पैसे लेने जाते हैं तो वह विभाग से पैसे आने का बहाना बना कर उनको टाल देती हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द मजदूरी का भुगतान किया जाए। उधर, बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश चंद संाख्यान ने बताया कि उन्होंने भवन के लिए दो लाख रुपये आंगनबाड़ी केंद्र को भेज दिए हैं। मजदूरों की पेमेंट भवन निर्माण के लिए बनाई गई कमेटी अदा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें