फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में पहले दिन 958 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान

विज्ञापन
झंडूता में मतदान प्रक्रिया को पूरा करता बुजुर्ग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्र में 3586 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प दिया है। इसके अंतर्गत पहले दिन 958 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान किया। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु के 182 और 58 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। इसके अतिरिक्त घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु के 298 मतदाताओं ने और 85 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक के 106 और 31 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक के 171 और 37 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन समय पर पोलिंग पार्टियां मुख्यालय नहीं पहुंचने के चलते दूसरे दिन का डाटा अगले दिन शेयर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें