5 लद्दाख स्काउट बटालियन ने शहीद स्मारक के लिए दिए 27,500 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। एक ईंट शहीद के नाम मुहिम के तहत जिला बिलासपुर में बन रहे शहीद स्मारक के लिए 5 लद्दाख स्काउट के बटालियन कमांडर कर्नल राम किशोर ने जवानों के सहयोग से 27500 की राशि एकत्रित कर शहीद स्मारक में जवान ज्योति के नीचे लगने वाले ग्रेनाइट के लिए दी। यह जानकारी एक ईंट शहीद के नाम अभियान के संयोजक संजीव राणा ने दी। बताया कि शहीद स्मारक के लिए मिट्टी लाने के लिए लद्दाख गए तो 5 लद्दाख स्काउट के विश्रामगृह में ठहरे थे। उनकी भेंट बटालियन के कमांडर कर्नल राम किशोर से हुई। जब उन्हें पता चला कि जिला बिलासपुर में शहीद स्मारक बनाया जा रहा है तो उन्होंने अपनी बटालियन से बात करके शहीद स्मारक के लिए राशि दान देकर बहादुर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि शहीद किसी जिले का नहीं होता बल्कि पूरे देश का होता है।