बिलासपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक प्रदेश मंत्री घननूमल बंसल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश मंत्री ने कहा कि जीएसटी, एफडीआई, मंडी समिति शुल्क आदि के विरोध में 28 सितंबर को भरत बंद का निर्णय हुआ है, जिसे सभी को एकजुटता के साथ सफल बनाना है। बैठक में राईस मिलर्स एसोसिएशन के रीजनल चेयरमैन विपिन कुमार पप्पी, अध्यक्ष हरबंस तनेजा, सुनील गुप्ता, रवि गोयल, सुदर्शन मदान, हाफिज ताहिर, गुरमीत सिंह, सतेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री सुदर्शन मदान ने किया।