बिलासपुर। नैनीताल हाईवे स्थित महेश गार्डन कालोनी के सामने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक सवार आपस में ही आमने सामने भिड़ गए। इस दौरान दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।