फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाखड़ा विस्थापितों पर होती आई केवल राजनीति: कै. बालक राम

विज्ञापन
विज्ञापन
विस्थापितों पर हुई केवल राजनीति : बालक राम
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रधान कै. बालक राम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां भाखड़ा विस्थापितों के साथ राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दल बारी-बारी से राज करते आए हैं लेकिन किसी ने भी भाखड़ा विस्थापितों के लिए कोई काम नहीं किया। बस भाखड़ा विस्थापितों का केवल वोट के लिए प्रयोग किया गया। जब कांग्रेस सरकार थी प्रदेश में तो उन्होंने भाखड़ा विस्थापितों की समस्या का कोई हल नहीं किया। अब बयानबाजी करने राजनीति चमकाने में आगे आ रही है। बालक राम ने कहा जब बिलासपुर एम्स पर आंदोलन हुआ था तब यह नेता कहां थे? तब तो यह नजर नहीं आते थे। उन्होंने कहा कि आज जब भाखड़ा विस्थापितों के घर और दुकानें टूटने की बारी आई तो अब लोगों को भड़काने के लिए राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए आ रहे हैं, लेकिन 1960 के विस्थापितों की समस्या का हल नहीं कर पाए। जब आज कुर्सी चली गई तो सत्ता पाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब देखना है कि मौजूदा भाजपा सरकार किस तरह से भाखड़ा विस्थापितों की समस्या का स्थायी हल निकालती है। भाखड़ा विस्थापित बिलासपुर से भाखड़ा बांध तक बसे सैकड़ों लोग हैं, जिसमें प्रदेश सरकार को ग्रामीणों की ओर ध्यान देना चाहिए कि वे किस तरह से गुजारा कर रहे हैं। आज ये सभी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कहा कि आज जब विस्थापितों के सामने गंभीर समस्या है तो विपक्ष के नेता भड़काऊ बयान देने में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें