फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल लंबीकूद प्रतियोगिता में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शिवा बीएड कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ने किया। खो-खो में द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को हराकर खिताब जीता। लड़कों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, सुनील द्वितीय व अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद के लड़कियों के वर्ग में कोमल ने प्रथम, कंचन वर्मा ने द्वितीय जबकि तमन्ना और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन बृज भूषण, सुरजीत पटियाल और विकास ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार, इंदु शर्मा, प्रेमलता, विपिन कुमार, प्रदीप कुमार, ममता टंडन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें