घुुमारवीं (बिलासपुर)। रावमापा भराड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप के दूसरे दिन मुख्यातिथि के रूप में डीपी कुलवंत ठाकुर ने शिरकत की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोनिका और राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य नसीब सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुलवंत ठाकुर ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। मोनिका ने बच्चों को स्वास्थ्य, बीमारियों से बचने के साथ स्वच्छता के बारे जागरूक किया। नसीब सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक करना है। शिविर में 54 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। है। इस अवसर पर कैंप प्रभारी तिलक धर्माणी, मनोरमा चड्ढा, मीता शर्मा, मदन लाल व हरिदास उपस्थित रहे।