महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
स्वारघाट (बिलासपुर)। निर्वाचन अधिकारी स्वारघाट चेत सिंह ने बताया कि श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा की चल संपत्ति 44 लाख 88 हजार 872 है। जबकि उनके पास अचल संपत्ति 88 लाख 63 हजार 717 रुपये है। इसके अलावा रणधीर शर्मा के पास तीन लाख रुपये के जेवरात हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास कुल 14,70000 रुपये के सोने के जेवर हैं। उन्होंने कहा कि रणधीर शर्मा ने उक्त जानकारी अपने शपथ पत्र के माध्यम से चुनाव आयोग की दी है।