फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
evm - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
विधानसभा चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद हो गए हैं। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने घुमारवीं विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने घुमारवीं के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के भंडारण के लिए निर्धारित किए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी किए। उपायुक्त ने हर मतदान केंद्र के अंतर्गत पहले से ही गठित बैग (बूथ अवेयरनेस ग्रुप) को और अधिक गतिशील करने के आदेश दिए। बैग समूह में हर बूथ के तहत दो पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया है। इसमें मतदाताओं को मतदान संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही भारी संख्या में मतदान करने के लिए लोगों को पहुंचने के बारे में जागरूकता भी किया जाएगा। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी के साथ एसपी बिलासपुर अंजुम आरा भी थीं। एसडीएम अनुपम ठाकुर और डीएसपी राजेश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें