बिलासपुर। सिटी चौकी पुलिस ने दो युवकों से 9.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने मंगलवार को चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लखनपुर में नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक कार को रोका गया। घबराए हुए युवकों को देखकर कार और उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान 9.11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अयूब खान निवासी निवासी डियारा सेक्टर और अभिषेक कुमार निवासी मेन मार्केट बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार चौधरी ने की है। संवाद