फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर सोई नौ साल की बच्ची की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत बाला में एक बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
बाला गांव के रणजीत सिंह की नौ वर्षीय बेटी रितिका ठाकुर अपने भाई और दादी के साथ एक ही बिस्तर पर सोए थे। रात करीब डेढ़ बजे रितिका के चिल्लाने की आवाज दादी को सुनाई दी। उन्होंने उठकर कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि सांप बिस्तर पर रितिका के सिरहाने में बैठा था।
विज्ञापन

बच्ची की दादी ने पहले बच्चों को वहां से खींचकर दूसरी तरफ किया और सांप को मार दिया। सांप ने बच्ची के नाक और हाथ में तीन जगह डस लिया था। परिवार वालों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर 50,000 रुपये मृतक के परिजनों को दिए। स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल ने बच्ची की मौत पर गहरा दुख जताया और परिवार को हरसंभव मदद देने की बात की।
विज्ञापन

एसडीएम झंडूता केएस पटियाल ने प्रशासन की ओर से 50,000 रुपये राहत राशि के तौर पर दिए। उन्होंने पटवारी को घटना की रिपोर्ट बनाकर शीघ्र कार्यालय भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें