बिलासपुर। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रदेश सरकार का जनंमच कार्यक्रम गाहर स्कूल में होगा। उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि 3 मार्च को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला गाहर में आयोजित होने वाले 10वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की 9 पंचायतों जिसमें भराड़ी, भपराल, गतवाड़, गाहर, लेहड़ी सरेल, बरोटा, तड़ौन, पडयालग तथा दधोल के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा मौके पर समाधान होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित स्थल पहुंचे।