फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई के विरोध में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर/केमरी। भाकियू अंबाबत्ता के तमाम कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को केमरी नगर कार्यालय पर जिला महासचिव रईस अहमद के नेतृत्व में एकत्र हुए। किसानों ने लगातार बड़ रहे डीजल के भावों के विरोध में केंद्र सरकार व पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने मिलक-बिलासपुर रोड पर भी प्रदर्शन कर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंक दिया। किसानों का कहना था कि बारिश व बाढ़ ने किसानों की फसलें पहले ही चौपट कर दी हैं, ऐसे में केंद्र सरकार किसानों को और बर्बाद करने पर तुली हुई है। पुतला फूंकने वालों में नगराध्यक्ष अख्तर अली, सिराज अली, सूरजपाल, खलील अहमद, फरीद अहमद, परमजीत सिंह, जाकिर अहमद, शरीफ अहमद, रामकरण लाल, राजकुमार, हाजी इमरान, शफीक अहमद, सलीम अहमद, सोनू आदि मुख्य थे। वहीं, नगर के मोहल्ला बिसारतनगर में भाकियू की पंचायत में तहसील अध्यक्ष इरफान हसन ने कहा कि 23 सितंबर से किसान क्रांति यात्रा शुरु हो रही है, जिसका समापन दिल्ली में संसद का घेराव करने के बाद होगा। उन्होंने सभी से यात्रा को सफल बनाने का आह्बान किया तथा किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का वादा किया। पंचायत में मोहम्मद इमरान, राजाराम, मंजूरानी, परमजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, नावेद कलीम, नरेश कुमार, गुरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, बब्ली आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें