फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक करने वाले श्रद्वालुओं की मंदिरों में रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सावन के तीसरे सोमवार को नगर के काली माता मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, पंजाबी कालोनी मंदिर, रामपुर रोड के शिव मंदिर, सोमवार के बाजार के लक्ष्मी नारायन मंदिर, शिवबाग मंडी के शिव मंदिर, एसडीएम कोर्ट के मनोरम मंदिर, कायस्थान की मढ़ी, डाम कालोनी मंदिर, सिनेमा रोड के शिव मंदिर, टांड़ा हुरमतनगर मंदिर तथा चंदायन के ऐतिहासिक शिव मंदिर, शिव मंदिर बिढवानगला में सुबह से ही श्रद्वालुओं की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा उपवास भी रखे। कांवड़ियों ने भी गंगाजल से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक शिव मंदिर चंदायन में भी हर हर बम बम के जयकारों के बीच जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें