फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलरक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दस घंटे काम और वेतन 1700 प्रतिमाह : जलरक्षक
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। जलरक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल समस्याओं को लेकर सोमवार को उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। कहा कि वह दिन में आठ से दस घंटे काम करते हैं लेकिन जलरक्षकों को इसके बदले मासिक वेतन 1700 रुपये मिल रहा है। इससे परिवार का खर्च पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। जो 1700 रुपये मिलते हैं, वे भी समय पर नहीं मिल रहे हैं। जलरक्षकों ने बताया कि उन्हें कभी छह महीने बाद तो कभी आठ माह के बाद वेतन दिया जा रहा है। जलरक्षकों ने उपायुक्त से मांग की है कि हमारी इस मांग को मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर जलरक्षक संघ के कोषाध्यक्ष भीम सिंह, जुखाला ब्लॉक जलरक्षक प्रधान चंचल शर्मा, रिंकू भाटिया, भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, देवराज भाटिया, बलवंत सिंह, रूप लाल, मनसा राम सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान जलरक्षकों ने उपायुक्त से मांग की है कि हमारी समस्याओं का निपटारा जल्द किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें