फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमत अली ने बड़ी माली की अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रहमत अली ने जीती बड़ी माली
विज्ञापन

बिलासपुर। शहीद सिपाही नंद राम वेलफेयर मेला और दंगल कमेटी के प्रधान कै. बालक राम शर्मा की अध्यक्षता में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में स्वतंत्रता सेनानी प्रेमलता शास्त्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत दी। इस दौरान हिमाचल के विभिन्न जिलों से दमखम दिखाने पहुंचे पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली रहमत अली चंबा ने अपने नाम की। उसे नौ हजार नकद तथा गुर्ज पुरस्कार के रूप में दिया गया। वहीं, छोटी माली में रशीद अली को 3100 सौ रुपये की नकद राशि भेंट की गई। दंगल में कमेटी के प्रधान कै. बालक राम शर्मा, उपप्रधान सूबेदार मेजर सुभाष चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव महिंद्र नाथ, मुख्य सलाहकार बसंत राम, सह सलाहकार जोगिंद्र ठाकुर, राकेश शर्मा, हंसराज सहित अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें