बरठीं (बिलासपुर)। विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई घुमारवीं की बैठक बाड़ा दा घाट भराड़ी में 17 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी। यह जानकारी इकाई प्रधान रामलाल शर्मा व वित्त सचिव गुरदेव कौशल ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी पेंशनरों से बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।