बरठीं(बिलासपुर)। एनपीएस कर्मचारी महासंघ बिलासपुर ने नए साल पर नई पेंशन स्क ीम के खिलाफ काला दिवस मनाया। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने काला रिबन बांध कर नई पेंशन नीति का विरोध किया। एनपीएस कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान राजेंद्र कुमार व झंडूता खंड के प्रेस सचिव प्रकाश शर्मा ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में करीब 90 हजार कर्मचारी एनपीएस के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक भी कर्मचारी इस योजना से संतुष्ट नहीं है। कर्मचारियों को बीस वर्ष तक सेवाएं प्रदान करने के बावजूद नाममात्र पेंशन दी जा रही है। नेता एक बार शपथ ग्रहण करता है तो वह पेंशन का हकदार बन जाता है। यदि इस पर जल्द सही निर्णय नहीं लिया गया तो महासंघ अन्य विकल्पों पर विचार करेगा। उन्होंने तमाम एनपीएस कर्मचारियों से एकजुट होकर इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सुरजीत कुमार, झंडूता खंड के संगठन मंत्री सतीश महाजन, भूपेंद्र ठाकुर, अतुल शर्मा, प्रकाश शर्मा, पूजा धीमान, संजीव कुमार, गणेत दत्त, राजकुमार, अश्वनी, दीपक, अक्षय, पीएल बंगा, विशाल सहित कई विभागों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर नई पेंशन नीति का विरोध किया।