फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर में नैनीताल हाईवे किनारे स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। नगर के मोहल्ला शीरी मियां निवासी मोहम्मद फुरकान पुत्र मोहम्मद इस्लाम की नगर में नैनीताल हाईवे किनारे गांधी आश्रम मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। दुकान स्वामी के अनुसार शनिवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रात में किसी समय अचानक बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से उसकी दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए। उसे लोगों ने रविवार की सुबह घटना की जानकारी दी तो वह दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान को जब खोलकर देखा तो तमाम सामान जल चुका था। इसके बाद उसने लोगों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें