घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं स्थित संतोषी माता मंदिर हारकुकार में राज्य स्तरीय टैक्सी यूनियन की बैठक का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। घुमारवीं टैक्सी यूनियन प्रधान नंदलाल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा करेंगे तथा घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग भी बतौर मुख्य अतिथि बैठक में शिरकत करेंगे। यूनियन प्रधान नंदलाल ने बताया कि बैठक में विशेष तौर से टैक्सी स्टैंड व सड़क के किनारे टैक्सियों का स्थान चिन्हित करने पर चर्चा की जाएगी।