फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एक शराबी व्यक्ति द्वारा पुलिस को फायरिंग की फर्जी सूचना दी गई, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस जब पहुंची तो सूचना फर्जी पाई गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी नशेड़ी गांव से भाग गया।शुक्रवार की अपराह्न करीब एक बजे ग्राम सकटुआ निवासी एक व्यक्ति ने फोन द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि उसके गांव में कुछ लोगों के बीच झगड़े के दौरान फायरिंग हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। गोली चलने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली में सत्ताधारियों की आवभगत में लगे कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने तत्काल दरोगा राकेश कुमार पांडेय को पुलिस बल के साथ मौके पर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस जब गांव पहुंची तो घटना पूरी तरह से फर्जी पाई गई। पुलिस ने फोन करने वाले को काफी तलाश की, मगर वह नहीं नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाला नशेड़ी प्रवृति का व्यक्ति का है। बाद में पुलिस बैरंग लौट आई। पुलिस का कहना है कि घटना जांच में फर्जी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें