बिलासपुर। भाकियू असली की पंचायत बुधवार को ग्राम पजाबा में हुई। जिसमें युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के कर्जे माफ करने व पांच लाख रुपये तक के लोन देने की जो घोषणा चुनाव के दौरान की थी, वह सब खोखले साबित हो रहे है। किसानों को आरसी काटकर परेशान किया जा रहा है और गन्ने का भुगतान दिया नहीं जा रहा है। जिसके कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पजाबा के उप स्वास्थ्य केंद्र में नौ वर्ष बाद भी किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। गांवों में सफाई कर्मी नहीं पहुंच रहे हें और बिजली की लाइनें भी जर्जर हालत में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। पंचायत में खुशनूद अली, मुबारक हसन, श्ब्तिेहसन, इस्तेखार अहमद, राशिद, धर्मप्रीत सिंह, अहकाम, चंद्रपाल, अकील पाशा, सरजीत सिंह आदि ने भाग लिया।