बिलासपुर। भाजपा पदाधिकारियों में अंदरखाने पनप रही नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। नगराध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब नगर ईकाई व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अपने इस्तीफे जिलाध्यक्ष को भेजे हैं। पदाधिकारियों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष को संयुक्त रुप से भेजे गए इस्तीफों में कहा है कि वह लेाग अपने पदों से सामूहिक इस्तीफे इस कारण दे रहे हैं कि कई वर्षों के बाद केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर जनप्रतिनिधि विपक्ष के लोगों के काम कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि अभी भी प्रदेश में पुराने दल की ही सरकार है। वह लोग थाना, नगरपालिका व सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार करने में लगे हें और उन्हीं की सुनवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा है कि वह लेाग संगठन के लिए कार्य करते हैं और जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी जाए कि वह कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न करें। पत्र पर नगराध्यक्ष अनिल मदान, महामंत्री दुष्यंत अग्रवाल, डज्ञ बलविंद्र सिंह सभासद, उपाध्यक्ष सौरभ सक्सेना, आलोक जौहरी, राजेंद्र गंगवार, प्यारे लाल सैनी, दलविंद्र चावला, मंत्री निरंजन बंसल, दिनेश शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रियांश जैन, युवा मेार्चा नगराध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, महामंत्री मन्नू बंसल के हस्ताक्षर हैं।