फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलापड़ पर सीएम जयराम का शानदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बिलासपुर दौरे के बाद मंडी जाते समय बिलासपुर और मंडी की सीमा पर लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। सलापड़ में बाहोट-कसोल, हरनोड़ा और जमथल के लोगों ने प्रदेश भाजपा कमेटी के सदस्य शशि शर्मा की अध्यक्षता में सीएम का स्वागत किया। जैसे ही सीएम यहां पहुंचे लोगों का हुजूम उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। सीएम ने भी किसी को नाराज नहीं किया। उन्होंने भी अपनी गाड़ी से नीचे उतरकर पुष्प मालाएं समर्थकों से लीं। ग्रामीणों ने सीएम को गदा भी भेंट की। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भीम चंदेल, रूपलाल, भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष शशि ठाकुर, उपाध्यक्ष अनूप भारद्वाज, राजेश कुमार, उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, सतेंद्र चंदेल, अजय चौहान, वीरेंद्र कपिल, मीडिया प्रभारी एवं महिला मोर्चा महामंत्री सरोज, प्रभारी छोटा राम, श्याम, अशोक, वीरेंद्र, रजनीश, रिंकू, अंकू, मेहर, राकेश पाल, पंकज, पवन आदि ने सीएम जयराम ठाकुर को गदा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें