फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणधीर शर्मा ने पंचायतों में की नुक्कड़ सभाएं

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयना देवी (बिलासपुर)।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने टरवाड़ पंचायत के गांव म्योठ, स्वाहण पंचायत के गांव धरा, कुटैहला पंचायत के गांव बैसकां और टाली पंचायत के टिक्कर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है इसमें कोई चढ़ना नहीं चाहता। बल्कि इसमें बैठे लोग भी जहाज से उतर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के चलते हिमाचल प्रदेष में इतना अच्छा वातावरण है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत नेताओं में भी भाजपा में शामिल होने की होड़ लगी हैं। वीरभद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भी सरकार से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है। इसकी वजह यह है कि वीरभद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की सोच से प्रदेश में कांग्रेस का ग्राफ गिर चुका है। वीरभद्र सरकार माफियाराज और जंगलराज फैलाने के कारण परेशान है। हिमाचल प्रदेश की जनता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के कारण भारतीय जनता पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से दुनिया में देश का नाम रौशन किया और आतंकवाद, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, उससे हिमाचल की जनता प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए हिमाचल में भाजपा की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर इन कार्यक्रमों में अनेक लोग भाजपा में शामिल हुए। इसमें थापना से इंद्रा देवी वार्ड पंच काथला, लछमण राम, सुुंका राम, कौशल कुमार, अमर सिंह, तुलसी राम, जीतराम, विजय राम, हेमचंद, कृष्ण पाल, लच्छू, अशोक कुमार, राहुल, संजू, धरा गांव से रामप्रकाश, नवीन धीमान, छोटा राम, भंडारु, सुरजन सिंह, प्रीतम सिंह, गांव दगडाहण से धनीराम, चेतराम, कर्मचंद, श्रीराम, दीनानाथ, मंगल नाथ, निक्का राम, नंदलाल, जोगिंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, रोशन लाल, श्यामलाल, कृष्णलाल, देवी दत्त और लेखराम ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें