फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राज्य स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला चोखना में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
चोखना स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में जीते पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला चोखना में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में करीब 70 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ कैप्टन कृष्ण चंद पटियाल ने किया, जबकि समापन समारोह में कैप्टन प्रीतम सिंह पटियाल मुख्य अतिथि रहे। जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल शर्मा और महासचिव अतुल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में जूडो को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। सीनियर पुरुष वर्ग के 66 किलोग्राम में शुभम कुमार प्रथम और सचिन पटियाल द्वितीय रहे। 60 किलोग्राम में रोहित पटियाल और 90 किलोग्राम में विशाल कुमार विजेता रहे। सब-जूनियर गर्ल्स के 40 किलोग्राम में रितिका प्रथम और आस्था द्वितीय, 32 किलोग्राम में सानवी प्रथम और अपेक्षा द्वितीय तथा 36 किलोग्राम में कृतिका प्रथम और सानवी शर्मा द्वितीय रहीं। 57 किलोग्राम से अधिक में पारुल ने पदक जीता। कैडेट बॉयज के 50 किलोग्राम में सन्नी प्रथम और कुनाल शर्मा द्वितीय, 45 किलोग्राम में रुद्रांश प्रथम और गोपाल द्वितीय तथा 66 किलोग्राम में रितेश प्रथम और आदित्य ठाकुर द्वितीय रहे। अनुज कुमार और 90 किलोग्राम में उदय ठाकुर ने भी पदक हासिल किए। कैडेट गर्ल्स के 44 किलोग्राम में आंचल प्रथम और सगुन द्वितीय, 52 किलोग्राम में युभाष्णा प्रथम और नैना द्वितीय रहीं। 70 किलोग्राम में अदिति पटियाल ने पदक जीता। जूनियर बॉयज के 50 किलोग्राम में अक्षित प्रथम और अर्चित शर्मा द्वितीय रहे, जबकि 45 किलोग्राम में नीतिन ने पदक हासिल किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें