फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 691 शिक्षकों ने दी सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा

Sun, 22 Mar 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित सीबीएसई स्क्रीनिंग टेस्ट देकर बाहर आते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
तीन केंद्रों में हुई आयोजित, 84 अध्यापक रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सीबीएसई सब-कैडर के तहत शिक्षकों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट रविवार को हुआ, जिसमें जिले में 691 अध्यापकों ने यह परीक्षा दी।
परीक्षा के लिए 775 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 84 शिक्षक अनुपस्थित रहे। परीक्षा तीन केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी में हुई। अध्यापकों को केंद्र में सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन, फोटो, ड्यूटी कार्ड, कार्ड बोर्ड, पारदर्शी छोटी पानी की बोतल ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:30 बजे से ही शिक्षकों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। शिक्षकों को सुबह 9:45 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद शिक्षकों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। शिक्षकों के बैग और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 215 में से 186, घुमारवीं कॉलेज में 330 में से 303 और झंडूता कॉलेज में 230 में से 202 शिक्षकों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें