फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 68 युवाओं ने पास की पशु मित्र भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में पशु मित्र पदों की भर्ती के लिए सुन्हाणी में फिजिकल टेस्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर) झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में घुमारवीं उपमंडल के पशु मित्र के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) करवाई गई। इस भर्ती प्रक्रिया में घुमारवीं क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में लड़कों को 5000 मीटर की दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी थी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी थी। इस भर्ती में 50 पुरुष और 33 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 40 पुरुष और 28 महिलाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर ली है। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जूस, पीने का पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. रविंद्र, डॉ. सुशील शर्मा, अंकु गौतम सहित झंडूता और घुमारवीं के पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें