-युवा मंडल की ओर से आयोजित हुआ शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता के श्री नव दुर्गा माता युवा मंडल खरोटा बरठीं की ओर से खरोटा गांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं सहित ग्रामीणों ने 67 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में युवाओं में काफी उत्साह देखा गया।
शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिविर में डॉ. ईशान शर्मा ब्लड बैंक प्रभारी कमल किशोर मेहता ने बताया कि मनुष्य जीवन में रक्तदान करना सबसे बड़ा धर्म है। मानव जीवन को बचाने के लिए कभी ऐसा समय आता है, जब मनुष्य को रक्त की जरूरत होती है। इसी कारण से रक्तदान करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से मनुष्य की खोई हुई जिंदगी को वापस प्राप्त कर सकते हैं। रक्तदान एक ऐसी चीज है, जिससे बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है। उन्होंने बताया कि एम्स बिलासपुर में खून की अत्यधिक आवश्यकता रहती है। इसके लिए भी जिला अस्पताल से ही खून की पूर्ति की जा रही है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों की समय पर सहायता की जा सके। शिविर को सफल बनाने के लिए युवा मंडल के प्रधान अतुल गौतम, गौरव कपिल, अरुण कुमार, रवि, बुद्धि सिंह, मनोज कुमार, निखिल, परिवेश, मनोज पराशर, प्रिंस, अनिल पटियाल, अखिल, संजय चंदेल, राजेश, और रविंद्र सिंह ने सहयोग किया।