फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया। खजुरिया थाना क्षेत्र में खेत में चारा लेने गए एक किसान को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा जदीद निवासी पूरन लाल मौर्य (45) बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे खेत पर चारा लेने के लिए गया था। परिजनों के मुताबिक, खेत में चारा काटने के दौरान उसे सांप ने काट लिया। घर पहुंचने पर किसान की हालत खराब होने लगी। इसके बाद परिजन उसे बरेली, ईसानगर, रुद्रपुर के अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को रात में ही अपने घर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें