श्री नयनादेवी जी में श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
तीसरे नवरात्र को श्री नयनादेवी जी में सुबह-सुबह श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने माता के चंद्रघंटा स्वरूप जी पूजा की। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। तीसरे नवरात्र पर शाम 5:00 बजे तक 6,000 श्रद्धालु पहुंचे।श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में जहां पर पूजा अर्चना की, वहीं पर घर की सुख-शांति के लिए हवन यज्ञ भी किया।
आश्विन नवरात्र में श्री नयनादेवी जी में इस बार उम्मीदों के अनुरूप रौनक नहीं है। इसी वजह से रात को मंदिर के कपाट बंद रखने की अवधि दो घंटे से बढ़ाकर चार घंटे कर दी है। मेला अधिकारी राज कुमार ठाकुर ने बताया कि दूसरे नवरात्र के दौरान न्यास को 13,87,439 रुपये नकद, 11.1 ग्राम सोना, 1.403 किलोग्राम चांदी, 11 यूएस डॉलर, कनाडा 60 डॉलर और कुवैत के छह दिनार चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।