फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिविर में 60 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़/घुमारवीं (बिलासपुर)। नेहा मानव सेवा सोसायटी की ओर से 22वें रक्तदान शिविर का आयोजन मां संतोषी आईटीआई के नवनिर्मित भवन में किया। शिविर में 60 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। शिविर में एम्स बिलासपुर से डॉ. हिमांशी की अगुवाई में नौ सदस्यीय दल ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कॉलेज प्रधानाचार्य रामपाल चोपड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेहा मानव सेवा सोसाइटी के सचिव पवन बरुर और समिति के सलाहकार राकेश मनकोटिया ने नशा मुक्त समाज के लिए भी प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया। शिविर में भोजन और जलपान की व्यवस्था स्वर्गीय यशपाल चौपड़ा की यादगार में उनके दोनों बेटों संदीप चोपड़ा और अमरदीप चोपड़ा ने की। इस मौके पर संतोषी व मां संतोषी आईटीआई के प्रशिक्षु, अध्यापक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें