फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने चीनीमिल एसोसिएशन का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केमरी,बिलासपुर (रामपुर)। भाकियू अंबाबत्ता के तमाम किसान बृहस्पतिवार को केमरी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में एकत्र हुए। किसानों ने गन्ने का भुगतान न मिलने पर चीनी मिल एसोसिएशन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो फरवरी को गजरौला में वादा किया था कि दस दिनों में गन्ना मूल्य का भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका आरोप था कि मिलें एसोसिएशन के दबाव में किसानों के करोड़ों रुपये दबाए बैठी हैं। उन्होंने चीनी मिल एसोसिएशन की अर्थी निकालकर बिलासपुर मािलक रोड पर सरेआम पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने 19 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले देश बचाओ किसान बचाओ आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। पुतला फूंकने वालों में जिला महासचिव रईस अहमद, वाहिद खान, अख्तर अली, सगीर अहमद, महमूद हसन, न्याज अहमद, पुत्तू, साबिर अली, छुट्टन, निसार अहमद, परमजीत सिंह, अहमद रजा, हरीश कुमार, करने सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें