बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर गड्ढों से बचने के प्रयास में एक टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल को गए। घायलों को रुद्रपुर के अस्पताल भेजा गया है। रामपुर के गंज थाना क्षेत्र निवासी सिराजउद्दीन शुक्रवार को बाइक से रुद्रपुर से घर को जा रहा था। उसके साथ दोस्त निजामउद्दीन भी था। नैनीताल हाईवे पर कौशलगंज के पास रोड पर गड्ढों से बचने के प्रयास में बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गए। वहीं, टेंपो चालक मौके से भाग गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को रुद्रपुर के अस्पताल भेजा।