बिलासपुर। एसडीएम दुर्गा शंकर गुप्ता शुक्रवार 11 बजे करीब ग्राम धावनी हसनपुर के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। दो शिक्षक व तीन शिक्षामित्र मौजूद मिले। उन्होंने स्कूल परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर कराने को कहा। उन्होंने कक्षाओं में छात्र छज्ञत्राओं की उपस्थिति कम पाए जाने पर संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए और मिड्डे मिल भी चेक किया जो सही पाया गया। उन्होंने शिक्षा का स्तर और बेहतर करने के निर्देश दिए। स्कूल भवन की रंगाई पुताई कराने को कहा।