डियारा सैक्टर में आयोजित विशाल भगवती जागरण में उपस्थित श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नवदुर्गा संकीर्तन मंडल बिलासपुर की ओर से नगर परिषद डियारा सेक्टर के परिसर में 20वें विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें वैष्णो देवी, ज्वाला देवी, नयनादेवी, बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी, चिंतपूर्णी देवी, कालका देवी, मनसा देवी, शिकंभरी देवी से लाई गई नौ अखंड ज्योतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जागरण में पंजाबी गायक अमरिंद्र बॉबी, गायिका जसप्रीत जस्सी और मास्टर लक्की ने महामाई का गुणगान किया। सर्वप्रथम जागरण पंडाल में ज्योतियां पूजा-अर्चना के साथ स्थापित की गईं। जागरण की शुरुआत मास्टर लक्की ने गणेश वंदना के साथ की। उन्होंने मां दे मंदिर जाणा और दर आ गए ने सवाली आदि भेंटें प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना डाला। इसके बाद अमरिंद्र बॉबी ने गुरु वंदना से शुरुआत करते हुए चली है जी गड्डी मां दे दरबार नूं...., अज मइया दा जगराता...., भोले दी बारात चली..., आदि भेंटों पर पंडाल में विराजमान श्रद्धालुओं को खूब नचाया। जसप्रीत जस्सी ने दर ते आवांगे तेरे सालो-साल नी माए..., दमादम मस्त कलंदर...., नी मैं नचना श्याम दे नाल..., मेले जाणा माता दे...., आदि भेंटों की शानदार प्रस्तुति दी।