फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में 50 वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर संगठन घुमारवीं खंड ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

15 प्रतिशत महंगाई भत्ता, एरियर का शीघ्र भुगतान करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर संगठन घुमारवीं खंड की ओर से शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 75 वर्ष से अधिक आयु के करीब 50 वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुनील दत्त शर्मा ने की, जबकि अमरनाथ भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि पेंशनर वेलफेयर संगठन लंबे समय से पेंशनरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के एरियर का भुगतान अभी तक लंबित है, जिससे पेंशनरों में रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने और संयुक्त जेसीसी का गठन शीघ्र करने की मांग की। राज्य अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान और पूर्व सभी पदाधिकारियों ने समय-समय पर पेंशनरों की मांगों को मजबूती से सरकार के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी पेंशनरों के अधिकारों के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करता रहेगा।आत्माराम शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने पेंशनरों के लंबे समय से लंबित 131 करोड़ रुपये के मेडिकल बिलों की राशि जारी कर सराहनीय कार्य किया है, जिससे हजारों पेंशनरों को राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार पेंशनरों के हित में कोई बड़ी घोषणा करेगी और अन्य लंबित मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लेगी। सम्मानित वरिष्ठ पेंशनरों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से वरिष्ठ नागरिकों का मनोबल बढ़ता है और संगठन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत होता है। इस अवसर पर लेखराम शर्मा, वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, राज्य महासचिव हुकम सिंह ठाकुर, ब्लॉक महासचिव रवि शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चमन ठाकुर, बीरबल प्रकाश ठाकुर और जिला महासचिव एनडी धीमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें