संवाद न्यूज एजेंसीश्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में मकर संक्रांति के दिन करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ कर पूजा-अर्चना भी की। हालांकि पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में ठंड के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। मकर संक्रांति के दिन दिनभर श्रद्धालु मंदिर में आते रहे। मंदिर के कपाट भी सुबह दर्शनों के लिए जल्दी खोल दिए गए थे। बाजार में भी मंदी का दौर चल रहा था, लेकिन मकर संक्रांति के दिन कारोबारी के तौर पर भी अच्छा चल रहा है। इससे दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली।