श्री नयनादेवी(बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में इन दिनों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रावण अष्टमी मेले के छठे दिन 46,300 श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी के दर्शन किए। हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं।
मंदिर परिसर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। पांचवें श्रावण अष्टमी मेले में न्यास को 18,90,071 रुपये नकद, सात ग्राम सोना और 4.1 किलोग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई।
मेला सह अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि मेला सुख शांति चल रहा है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए इस रोप-वे की मुफ्त सुविधा दी जा रही है।
रोप-वे के प्रतिनिधि जरनैल सिंह ने बताया मेला के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु इस रोप-वे के माध्यम से मंदिर पहुंचते हैं। रोप-वे स्टेशन के पास मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था है।