श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। नयनादेवी मंदिर न्यास के स्टेडियम में तीन दिवसीय दंगल के दूसरे दिन मुख्य मुकाबला चंडीगढ़ के पहलवान गोलू व मरगोड़ के गुरजीत के बीच हुआ। गोलू ने गुरजीत को चित करके 11 हजार रुपये की माली पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर रहे गुरजीत को भी इनामी राशि दी गई। दंगल में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी के पहलवानों ने दमखम दिखाया। कमेटी के प्रधान मनीष कुमार, उपप्रधान संतोष कुमार ने दंगल को सफल बनाने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है।