फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में लगी कतारें, भोले के जयकारों की गूंज

विज्ञापन
SHIVlING - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला बिलासपुर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मुख्य अवसर पर जिला में सभी शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बुधवार को जिले में बम्म-बम्म भोले, ओम नम: शिवाय, भोले की बरात पर श्रद्धालु खूब झूमे। बुधवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गया था। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने इस पावन अवसर पर भोले के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस पावन अवसर पर पूरा शहर शिव के जयकारे, बम्म बम्म भोले..., मेरे भोले चले कैलाश..., भोले दी बरात चली गज-बज के ..., हर-हर महादेव के जयकारे के साथ सुबह से ही सारे मंदिर गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों के घंटों और पुजारियों के मधुर स्वर में भजनों और शिव पाठ शुरू हो गया था। इसका नजारा इतना मनमोहक और भक्तिमय था कि यह देखते ही बन रहा था। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु शिव पूजन के लिए सुबह जल्द ही मंदिरों में पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर भगवान शिव की आराधना की और शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाया। जिन भक्तों ने मंगलवार को व्रत रखा था उन्होंने मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर व्रत खोला। बुधवार को सुबह से ही लक्ष्मीनारायण मंदिर और शिव मंदिर में भक्तों की लाइनें लगना शुरू हो गया था। इसके अलावा शहर में जगह-जगह पर भडारों का आयोजन किया गया। वहीं शहर में जगह-जगह में शिव के घोटे को बनाया गया था। इसे पी कर लोगों ने सारा दिन आनंद लिया। पुराणों में लिखित है कि इस दिन शिव महादेव और पार्वती माता का संगम हुआ था। इस मुख्य अवसर को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें