फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की बस और टेंपो में टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर थाना के नेरी भेडली में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सहित चार सवार घायल हो गए। एक घायल को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 6 बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेरी भेडली क्षेत्र में दिल्ली से मनाली जा रही निगम की बस और स्वारघाट की ओर जा रहे टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सहित बस में सवार तीन अन्य यात्री घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल करवाया। घायलों की पहचान बस चालक वासुदेव (36) निवासी गांव नोग डाकघर बिनौला जिला बिलासपुर, अरुण कुमार (42) निवासी गांव जिंदौड़ जिला कुल्लू, इदरीश खान (28) और दिलशाद (26) निवासी गांव समाया तहसील कैहर, जिला आगरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इनमें से अरुण कुमार को नेरचौक रेफर कर दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें