फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण रहस्यमय ढंग से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। ग्रामीण की पत्नी ने तीन दिन बाद गुमशुदगी की तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया निवासी अतर सिंह की पत्नी सीमा देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके पति मानसिक रुप से कमजोर हैं। तीन सितंबर को वह साइकिल की मरम्मत कराने के की बात कहते हुए घर से बाहर गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे हैं। महिला का कहना है कि वह अपने पति को काफी समय से खोज रही है, मगर उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें