फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टा झंडा फहराने का मैसिज हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खजुरिया थाना क्षेत्र के कनकपुर की गौटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में उल्टा तिरंगा फहराने का मैसेज सोशल मीडिया में किसी ने वायरल कर दिया। मैसेज में कहा गया कि प्राथमिक विद्यालय कनकपुर की गौंटिया में इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा झंडा उल्टा फहरा दिया गया। इस मैसेज की तहकीकात जब खंड शिक्षाधिकारी नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव से की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की जानकारी सामने आई थी, तत्काल ही झंडा को सीधा करवा दिया गया था। उनका कहना है कि संबंधित शिक्षक ने अपनी गलती मानते हुए क्षमा मांग ली थी जबकि एसडीएम डीएस गुप्ता कहना है कि उनके संज्ञान में इस तरह का मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें