बरठीं(बिलासपुर)। बरठीं-घुमारवीं वाया सुन्हाणी बरड़ सड़क भारी बरसात के कारण करीब चार घंटे तक बंद रही। जानकारी के अनुसार रात भर रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से सुन्हाणी के पास ल्हासा गिरने से सड़क बंद हो गई। हालांकि विभाग को सूचना मिलते ही सड़क पर गिरी मिट्टी और पत्थरों को तो हटा दिया गया लेकिन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।