फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में पानी छुड़वाने को प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासुपर। भाकियू असली के तमाम कार्यकर्ता शुक्रवार को युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा के नेतृत्व में तहसील में एकत्र हुए। सभी ने नहरें सूखी होने का आरोप लगाते नहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डीएस गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि बिजली विभाग द्वारा नलकूपों के कनेक्शन लेने वाले किसानों को रसीद बिना जीएसटी के तत्काल दी जाए, नलकूपों का लक्ष्य बढ़ाया जाए, गन्ने का भुगतान दिलाया जाए, नहरों में पानी छोड़ा जाए, किसानों को बिना ब्याज के पांच वर्ष के लिए पांच लाख का लोन दिया जाए। एसडीएम ने उनका ज्ञापन संबंधित तक पहुंचाने का वादा किया। प्रदर्शन करने वालों में मुबारक हसन, जकी अब्बास, शारिक खान शानू, अतुल कुमार, भगवंत सिंह, शहजादे खां, धर्मप्रीत सिंह, राशिद पाशा, ताहिर, नंदकिशोर, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद अहकाम, मुकद्दर अली आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें