फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। गंगराव अस्पताल के तत्वावधान में बुधवार को पालिका क्षेत्र के कस्बा राजपुर में क्रय बिक्रय समिति के पूर्व चेयरमैन गुच्छन खां के आवास पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आयोजित हुआ। कैंप का शुभारंभ एसडीएम दुर्गा शंकर गुप्ता ने फीता काटकर किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व चिकित्साधीक्षक डा केबी सिंह ने 60 मरीजों का रक्तचाप, शुगर, नेत्र आदि का परीक्षण किया। उन्होंने परीक्षण के बाद मरीजों को दवाईयां भी दीं। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विकास खंडेलवाल, अंकित आदि व्यवस्था में लगे रहे। कैंप में लोगों की शाम तक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें